CSE · GS-4Official PYQ · CSE 2026 · Q7Ethics · Case Studies · 20 marks · 250 words

English

Lata, a mother of two children, was admitted to a hospital for acute abdominal pain. Her sister-in-law, Sujatha, accompanied her. Dr. Mansi examined Lata and recommended a diagnostic laparoscopy. Lata’s consent was taken to conduct the medical procedure under general anesthesia. During the laparoscopy, Dr. Mansi’s team discovered a tumor in Lata’s uterus. A closer examination suggested that the tumor could be malignant. One option before Dr. Mansi was to extract a sample for biopsy. In that case, if the tumor was malignant, Lata would have to undergo another surgery for removal of the uterus. An alternative was to remove the uterus immediately. Dr. Mansi had to take a quick decision. As Lata was under general anesthesia, Dr. Mansi explained the situation to Sujatha. Sujatha agreed with Dr. Mansi’s recommendations for a hysterectomy, wherein Lata’s uterus would be removed to avoid the risk and pain of undergoing another surgery. Dr. Mansi removed Lata’s uterus after receiving Sujatha’s consent in writing. Lata was informed of this the next day. She was very upset and felt betrayed as she had not consented to the removal of her uterus. Lata complained to the police who tried to convince her that Dr. Mansi had acted with good intention to help a patient. Sujatha was of the same opinion, however Lata was not convinced and decided to approach the court. (a) Discuss the ethical issues involved in this case. (b) Discuss the moral conduct of the doctor in this situation.

हिन्दी

लता, जो दो बच्चों की माँ है, उसे अचानक तेज़ पेट-दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी ननद सुजाता उसके साथ थी। डॉ० मानसी ने लता की जाँच की और एक डायग्नोस्टिक लैप्रोस्कोपी करवाने की सलाह दी। जेनरल ऐनेस्थीसिया देकर उपर्युक्त चिकित्सकीय प्रक्रिया के लिए लता की सहमति ली गई। लैप्रोस्कोपी करते हुए डॉ० मानसी की टीम को लता के गर्भाशय में ट्यूमर मिला। एक गहन जाँच से निकलकर आया कि यह ट्यूमर घातक हो सकता है। डॉ० मानसी के सामने एक विकल्प यह था कि ट्यूमर का एक नमूना बायोप्सी के लिए निकाला जाय। यदि बायोप्सी करने के बाद ट्यूमर घातक निकलता है, तो लता को एक और ऑपरेशन गर्भाशय निकालने के लिए करवाना होगा। दूसरा विकल्प यह था कि उसी समय गर्भाशय निकाल दिया जाय। डॉ० मानसी को यह निर्णय तत्काल लेना था। चूँकि लता जेनरल ऐनेस्थीसिया के कारण बेहोश थी, इसलिए डॉ० मानसी ने सुजाता को इस स्थिति से पूरी तरह अवगत कराया। डॉ० मानसी की सलाह से सुजाता सहमत थी कि हिस्टेरेक्टॉमी करके लता का गर्भाशय निकालना होगा, जिससे उसे एक दूसरे ऑपरेशन का खतरा और पीड़ा न हो। डॉ० मानसी ने सुजाता की लिखित सहमति लेने के बाद लता का गर्भाशय निकाल दिया। इसके बारे में अगले दिन लता को सूचित किया गया। वह बहुत विचलित हुई और उसे लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है, क्योंकि गर्भाशय निकालने के लिए उसकी सहमति नहीं ली गई थी। लता ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की कि डॉ० मानसी ने सही इरादे से एक मरीज की मदद की है। सुजाता का भी यही विचार था, लेकिन लता इससे आश्वस्त नहीं थी और उसने न्यायालय जाने का निर्णय लिया। (a) इस प्रसंग से जुड़े नैतिक मुद्दों पर विचार कीजिए। (b) इस परिस्थिति में डॉक्टर के नैतिक आचरण पर विचार कीजिए।

Text taken verbatim from the commission's published question paper. Transcribed from UPSC’s question paper, CS(M) 2026. Source

Syllabus

Ethics · Case Studies

Case studies on the above issues.

CSE syllabus →Full CSE 2026 GS-4 paper →More on #Women →More on #Health →More on #Integrity & Probity →

Similar previous year questions

Added by @upsc2ias