CSE · GS-4Official PYQ · CSE 2018 · Q11Ethics · Case Studies · 20 marks · 250 words

English

Dr. X is a leading medical practitioner in a city. He has set up a charitable trust through which he plans to establish a super-speciality hospital in the city to cater to the medical needs of all sections of the society. Incidentally, that part of the State had been neglected over the years. The proposed hospital would be a boon for the region. You are heading the tax investigation agency of that region. During an inspection of the doctor’s clinic, your officers have found out some major irregularities. A few of them are substantial which had resulted in considerable withholding of tax that should be paid by him now. The doctor is cooperative. He undertakes to pay the tax immediately. However, there are certain other deficiencies in his tax compliance which are purely technical in nature. If these technical defaults are pursued by the agency, considerable time and energy of the doctor will be diverted to issues which are not so serious, urgent or even helpful to the tax collection process. Further, in all probability, it will hamper the prospects of the hospital coming up. There are two options before you : (i) Taking a broader view, ensure substantial tax compliance and ignore defaults that are merely technical in nature. (ii) Pursue the matter strictly and proceed on all fronts, whether substantial or merely technical. As the head of the tax agency, which course of action will you opt for and why?

हिन्दी

डॉ. ‘एक्स’ शहर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं। उन्होंने एक धर्मार्थ न्यास स्थापित कर लिया है जिसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए, वे एक उच्च-विशेषज्ञता अस्पताल स्थापित करना चाहते हैं। संयोग से, राज्य के उस क्षेत्र की वर्षों से उपेक्षा रही है। प्रस्तावित अस्पताल उस क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगा। आप उस क्षेत्र की कर अन्वेषण इकाई के प्रमुख हैं। डॉक्टर के क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान आपके अधिकारियों को कुछ बड़ी अनियमितताएँ ज्ञात हुई हैं। उनमें से कुछ बहुत गंभीर हैं जिनके कारण बड़ी मात्रा में करों से प्राप्य धनराशि रुकी रही, जिसका भुगतान डॉक्टर को अब करना चाहिए। डॉक्टर सहयोग के लिए तैयार है। वे तुरंत कर की राशि को अदा करने का वायदा करते हैं। लेकिन उनके कर भुगतान में कुछ और भी ख़ामियाँ हैं जो पूर्ण रूप से तकनीकी हैं। यदि अभिकरण द्वारा इन तकनीकी ख़ामियों का पीछा किया जाता है, तो डॉक्टर का बहुत सारा समय और उसकी ऊर्जा कुछ ऐसे मुद्दों की तरफ मुड़ जाएगी जो न तो बहुत गंभीर हैं, न ही अत्यावश्यक और न ही कर भुगतान कराने में सहायक हैं। इसके अतिरिक्त, पूरी संभावना है कि इसके कारण अस्पताल के खोले जाने की प्रक्रिया भी बाधित होगी। आपके समक्ष दो विकल्प हैं : (i) व्यापक दृष्टिकोण रखते हुए, अधिकाधिक कर भुगतान अनुपालन सुनिश्चित करें और ऐसी कमियों को नज़रअंदाज़ करें जो केवल तकनीकी प्रकृति की हों। (ii) मामले को सख़्ती से देखें और सभी पहलुओं पर आगे बढ़ें, चाहे वे गंभीर हों या केवल तकनीकी। कर अभिकरण के प्रमुख होने के नाते, आप कौन-से कार्य दिशा का विकल्प अपनाएँगे और क्यों?

Text taken verbatim from the commission's published question paper. Transcribed from UPSC’s question paper, CS(M) 2018 (English and Hindi). Source

Syllabus

Ethics · Case Studies

Case studies on the above issues.

CSE syllabus →Full CSE 2018 GS-4 paper →More on #Health →More on #Integrity & Probity →More on #Corruption →

Similar previous year questions

Added by @upsc2ias